कुछ शब्द.....बस, कुछ शब्द

शब्दों की दुनिया बहुत विचित्र है, बहुत बड़ी भी है। अगर हम एक क्षण के लिए भी सोचें कि अगर शब्द नहीं होते तो क्या होता? तो आप कहेंगे कि फिर हम सब प्रेम कैसे दर्शाते, किसी को सहारा कैसे देते या किसी से अपने मन की बात कैसे करते। जैसे सिक्के के दो पहलू होते हैं बिलकुल वैसे ही, अगर शब्द नहीं होते तो शायद सबके दिल एक होते, कोई भेद भाव नहीं होते क्योंकि हम सारी बातें मन में ही छुपा जाते।

कुछ शब्द उजियारा फैलाते हैं,
कुछ शब्द परिर्वतन लाते हैं,
कुछ शब्द इतिहास रचाते हैं,
कुछ शब्द हमें महान् बनाते हैं।

कुछ शब्द दिल को चुभ जाते हैं,
कुछ शब्द हमें ढेस पहुँचाते हैं,
कुछ शब्द हमें सदा आंकते हैं,
कुछ शब्द आक्रोश फैलाते हैं।

कुछ शब्द संपूर्णता का एहसास कराते हैं,
कुछ शब्द सही गलत की पहचान कराते हैं,
कुछ शब्द अंतर समाप्त कर जाते हैं,
कुछ शब्द दो मन मिला जाते हैं।

कुछ शब्द सीमा पार कर जाते हैं,
कुछ शब्द समय के साथ बदल जाते हैं,
कुछ शब्द भ्रमित कर जाते हैं,
कुछ शब्द भेद भाव सिखलाते हैं।

कुछ शब्द जीवन के साज बन जाते हैं,
कुछ शब्द हमें सबसे आगे ले जाते हैं,
कुछ शब्द सपनों को पंख दे जाते हैं,
कुछ शब्द चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।

कुछ शब्द कभी समझ नहीं आते हैं,
कुछ शब्द अकेले ही रह जाते हैं,
कुछ शब्द कभी मेल नहीं खाते हैं,
कुछ शब्द आंखों में आँसू दे जाते हैं।

कुछ शब्द कभी कहे नहीं जाते हैं,
कुछ शब्द आंखों की बोली बन जाते हैं,
कुछ शब्द दिलों के तार छू जाते हैं,
कुछ शब्द अनोखा भाव दे जाते हैं।

कुछ शब्द मन परिवर्तन कर जाते हैं,
कुछ शब्द दृष्टिकोण बदल देते हैं,
कुछ शब्द समय का मोल समझाते हैं,
कुछ शब्द नई ऊर्जा लाते हैं।

कुछ शब्द समन्दर से गहरे होते हैं,
कुछ शब्द निर्मलता का बखान करते हैं,
कुछ शब्द आदर्शों को सिखलाते हैं,
कुछ शब्द किसी का सहारा बन जाते हैं।

कुछ शब्द हम कभी कह नहीं पाते हैं,
कुछ शब्द गहरा राज़ छुपा जाते हैं,
कुछ शब्द बेड़ियों को तोड़ जाते हैं,
कुछ शब्द आज़ादी की ललकार बन जाते हैं।

कुछ शब्द मिलकर वाक्य बन जाते हैं,
कुछ शब्द विराट रूप ले पाते हैं,
कुछ शब्द बस कहीं लुप्त हो जाते हैं,
कुछ शब्द टकराकर वापस लौट आते हैं।

कुछ शब्द, बस….... कुछ शब्द,
जीवन के विचित्र रंग दिखलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 comments on “कुछ शब्द.....बस, कुछ शब्द”

  1. कौन से शब्दों में बयां करू, मुझे तो हर शब्द ने इतना छू लिया है कि किन शब्दों में बयां करू कुछ सूख नहीं रहा है, शब्दों की तलाश है,

    बहुत ही उतम रचना है

  2. Kuch shabd drishtikon badal dete hain! Such is the power of words, which we often underestimate. Us humans having the power of language and speech, should really treat this gift with deliberation and care.

  3. Agree, words are powerful and they have an immense power to convey different message the way we used it. loved the way, you have expressed this wonderful thought with this beautiful poem.

  4. Sabh hi aisa ha jo apki dil ki bhabhna ko duniya ka samna prakashit karta ha, Sabh hi aisa ek matra ciz ha jo apki baktitya ko duniya ka samna lata ha.

    Very well penned

  5. Bas yahi shabd aur unke peeche ki bhaavnayein hain to hum sab ko ek dusre se jodti hain. Paas bhi laate hain, doori bhi badhate hain, kya kahein, inke bagair jeevan adhura hai.

  6. kitne sundar shabdoon mein aapne shabdoon ke baare mein likha hai. words carries various connotations to describe world and human emotions.

  7. While reading this I remembered the song from boy zone " words" and words are all I have to take your heart away. Very well penned poem.

  8. शब्दों का सब खेल है
    मीठा बोलो तो दिल मिल जाते है
    कडवा आते ही
    सब रिश्ते खो जाते है

    Loved the poem and the feelings you shared.

  9. such mein, shabdo ki duniya ajeeb hai, kabhi kuch hi shabh sab kuch kah jatein hai, kabhi bahut saare shabh bhi kam padh jatein hai. I really liked your take on this, communication with poetry is such a beautiful way to express emotions

  10. सच में शब्द में बहुत ताकत है । यह सबसे बड़ा हथियार भी है ।
    शब्द थोड़े में ही बहुत कुछ समझा जाते हैं ।👌👍

Proudly designed with Oxygen, the world's best visual website design software
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram