नव दुर्गा के अनेकों रूप की महिमा बहुत अद्भुत है, यह शक्तियाँ हमारा मार्गदर्शन करती हैं और सही दिशा दिखती हैं। हमारा विश्वास अगर अड़िग होगा तो कोई भी परिस्थिति हमें डिगा नहीं सकती। तो आईये जानें कैसे सर्व भूतः शक्ति करती हमारा मार्गदर्शन।

जीवन पथ 
कठिन परिस्थिति
सरल बने 
जब विश्वास हो सहारा

व्यापक मन 
आक्रोश भरा 
स्थिरता खोज 
समृद्धि देती उसे किनारा

आतुर  बुद्धी 
नियमित चिन्तन 
संतुलन इच्छुक 
तेरे चरणों में शांति का बसेरा

नवीन कलम 
व्याकुल भविष्य 
वैराग्य तन 
तेरी आस एकमात्र शक्ति सहारा

सुख शांति
हेतु भ्रमण 
नापा जगत 
अंत पहुंचा तेरे दर 

तेरे कई नाम 
शैलपुत्री
ब्रह्मचारिणी
चंद्रघंटा
कुष्मांडा

तेरे कई रूप 
स्कंदमाता
कात्यायनी
कालरात्रि
महागौरी
सिद्धिदात्री

कई नाम 
कई रूप
शक्ति अपार
करे नकारात्मकता का संहार

अज्ञात डोर 
संचालित 
हर प्राणी 
तेरे जप से सुचारु दुनिया सारी



हमारी कविताओं का संग्रह यहाँ पर है।

गुस्सा एक साधारण सी बात को उलझा देता है। गुस्से पर काबू रखना कठिन है किंतु नामुमकिन नहीं। गुस्सा एक तीव्र अभिव्यक्ति है जिसको कई लोग छुपा नहीं पाते और छोटी - छोटी बात पर लाल पीले हो जाते हैं। अक्सर, गुस्सा एक साधारण सी बात को बहुत बड़ा बना देता है। महात्मा गांधी जी का यह कहना है कि मूर्ख मनुष्य क्रोध को जोर-शोर से प्रकट करता है, किंतु बुद्धिमान शांति से उसे वश में करता है। 

आप यह सोच रहे होंगे की मैं गुस्से पर बातें क्यों कर रही हूँ। दरअसल, इसी बात पर एक बहुत ही अद्भुत किस्सा आपको बताना चाहती हूँ। इसके बारे में मैंने कहीं पढ़ा था और मुझे यह बहुत ही प्रेरणादायक लगा। 

एक बार गांधी जी अपने दफ्तर में बैठे कुछ लिख रहे थे। यह उनका रोज का नियम था और दिन भर में उनसे बहुत सारे लोग किसी न किसी काम से मिलने आया करते थे। गांधी जी के समक्ष कोई अपनी परेशानी लेकर आता तो कोई कुछ प्रस्ताव लेकर।

एक दिन एक व्यक्ति बड़ी जल्दी में रिक्शे से उतरा और तमतमाता हुआ गांधी जी के दफ्तर के कक्ष की ओर बढ़ने लगा। उसके हाथ में एक लाल रंग की फाइल थी। उस व्यक्ति ने आव देखा न ताव और कक्ष के दरवाजे को ज़ोर से धक्का देकर गांधी जी के कमरे में घुस गया। उस आदमी को कोई बात खटक रही थी और अपनी बात रखने के लिए वो वहाँ जा पहुँचा।

गांधी जी के पूछने पर उसने कुछ बोले बिना लाल फाइल में से कुछ पन्ने गांधी जी के समक्ष रख दिए। गांधी जी ने उन पन्नों पर ध्यान नहीं दिया और वापस लिखने बैठ गए। अब उस व्यक्ति का गुस्सा उबाल पर था, वो गांधी जी को खरी खोटी सुनने लगा। गांधी जी बड़े ही शांति से उसकी बातें सुन रहे थे, उन्होंने अपने मुँह से एक शब्द भी नहीं निकाला।

गांधी जी ने उसके दिए हुए पन्नों में लगी ऑलपिन को निकाल कर अपने पास रख लिया और सभी कागज लौटा दिए। उस व्यक्ति का पारा और भी चढ़ गया और गांधी जी के ऐसा करने का कारण पूछा। गांधी जी बड़ी सहजता से बोले, "मैंने काम की चीज़ रख ली है बाकी तुम अपने साथ वापस ले जाओ। यहाँ सिर्फ इस ऑलपिन के अलावा मुझे कुछ भी उपयोगी नहीं लगा।"

अगले ही पल उस व्यक्ति को अपने किए का एहसास हो गया। उसे सबक भी मिल गया कि गुस्सा अपनी बात रखने का सही तरीका नहीं है। गुस्से को महत्व कभी नहीं मिलता, गुस्सा प्रतीक है असमंजस का, असंतुलन का, विभ्रान्ति का, इसीलिए उसका कोई मोल नहीं। 

ब्लॉग पर किस्से और कहानियों का आनंद जरूर लीजिये।

हर क्षेत्र को उसकी पहचान देने वाली वहाँ की संस्कृति और भाषा है। भारत में ऐसी कई भाषाएँ हैं जिनकी लिपि अब अस्तित्व में नहीं हैं लेकिन फिर भी मौखिक भाषा के रूप में अभी भी जीवंत हैं। तो देखें हिन्दी दिवस और प्रांतीय भाषा की विशेषताओं के कुछ पहलू।

जब हमारा देश आजाद हुआ तो एक प्रश्न सबके लिए कठिन था कि हमारी राष्ट्र भाषा क्या हो? जहाँ देश बहुत सारी भाषाओं से सुसज्जित है वहाँ कोई एक भाषा कैसे राष्ट्र भाषा बन सकती थी। चूंकि हिन्दी उस समय ज्यादा प्रचिलित भाषा थी इसी कारण 14 सितम्बर 1949 में हिन्दी को राष्ट्र भाषा नहीं बल्कि राजभाषा के रूप में और लिपि में देवनागिरी लिपि को संघ ने अपनाया। हिन्दी भाषा को राजकीय कार्यों के लेखन के लिए अपनाया गया। हर साल १४ सितंबर को 'हिन्दी दिवस' मनाया जाता है, जो हमें अपनी क्षेत्रीय भाषा की विशेषताओं की याद दिलाता है।

भाषा या बोली का अपना एक अलग ही स्थान है। भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहाँ यह माना जाता है कि हर १०० किलोमीटर की दूरी पर बोली और भाषा बदल जाती है। हर भाषा की अपनी एक अनोखी पहचान और ताज़गी होती है। मातृ भाषा एकमात्र ऐसी कड़ी है जो किसी भी क्षेत्र के अस्तित्व को जीवित रखती है, बेहतर ढंग से समझने और करीब लाने में सहायक है तथा एकता की भावना का अनुभव कराती है।

Hindi Diwas aur Prantiya Bhasha

तो चलिए जानें की प्रांतीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

क्षेत्रीय या प्रांतीय भाषा पीढ़ियों की संस्कृति, सामाजिक विकास और साहित्य को प्रभावित करती हैं, इसीलिए इन्हें सबसे प्रगतिशील भाषा कहा जाता है।

आलोचनात्मक सोच की कुंजी:

हमारी मातृ भाषा या क्षेत्रीय भाषा व्यक्तित्व निर्माण का एक अहम हिस्सा है। ज्यादातर मामलों में क्षेत्रीय भाषा ही हमारी मातृभाषा बन जाती है, और सबसे अच्छी बात यह है कि हम बिना किसी पेशेवर मार्गदर्शन के क्षेत्रीय भाषा बस सुन कर ही सीख जाते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, मातृभाषा पर पकड़ व्यक्ति की आलोचनात्मक सोच को निखारती है और अपनेपन का भाव उत्पन्न करती है।

विचारों का प्रवाह:

हमने अक्सर देखा होगा की हम अपने विचारों को स्पष्टता से अपनी मातृ भाषा में सही तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। हमारे भाव हमारा लेखन हमारे विचार ही तय करते हैं और विचारों के प्रवाह के लिए मातृ भाषा एक सही और सटीक तरीका है। भाषा विचारों की जननी है और उन्हें सुदृढ़ बनाने में सहायक है।

सामाजिक नैतिक और व्यक्तित्व विकास:

बचपन से जो सीख हमें मिलती है वो हमारे घर में बोली जाने वाली भाषा से ही होती है। प्रांतीय भाषा ही सबसे पहले सीखी और बोली जाने वाली भाषा है। हमारे बौद्धिक, नैतिक और सांस्कृतिक विकास में मातृभाषा का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि व्यक्तित्व का विकास बचपन से ही प्ररभ हो जाता है और यह सब हम हमारी मातृ भाषा में ही सीखते हैं।

अपनेपन का भाव:

यह कहना गलत नहीं होगा कि हम चाहे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न रह रहे हों लेकिन जब हम हमारी मातृ भाषा में किसी को बात करते हुए देखते हैं तो तुरंत एक अनूठा अपनत्व का भाव उत्पन्न हो जाता है और हम प्रसन्न हो जाते हैं।

क्यों लुप्त हो रही है मातृ भाषा

आज वैश्वीकरण या ग्लोबलाइजेशन ने दुनिया को एक साथ जोड़ा और कई अवसर खोले, इसलिए हमें भाषाओं पर ध्यान केंद्रित करके अपने अवसरों को अपनाने की जरूरत है। अतः भाषा के माध्यम से हम दुनिया के साथ संवाद करते हैं, अपनी पहचान को परिभाषित करते हैं, अपने इतिहास और संस्कृति को व्यक्त करते हैं, सीखते हैं, अपने मानवाधिकारों की रक्षा करते हैं और समाज के सभी पहलुओं में भाग लेते हैं।

कोशिश प्रांतीय भाषा को बढ़ावा देने की ओर

हमारी भाषा को जीवंत रखने में आज की पीढ़ी का योगदान अति आवश्यक है। आज के दौर में हमारी प्रांतीय भाषा का उपयोग बहुत कम होता जा रहा है, ऐसी स्थिति में हमें यह कोशिश करनी चाहिए की हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी मातृ भाषा का ज्ञान जरूर हो। अगर हम घर पर अपनी मातृ भाषा में बात करेंगे तो बच्चे भी वही बोली बोलेंगे।

घर से करें शुरुवात:

अक्सर आपने यह देखा होगा कि घर पर बड़े बुजुर्ग अपनी मातृ भाषा या क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग करते हैं और छोटे छोटे बच्चे भी उनके साथ बहुत ही निपुणता से भाषा सीख जाते हैं।

बचपन से डालें भाषा की नींव:

बहुत से अध्ययनों के अनुसार आरम्भिक कक्षाओं में बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाए जाने पर बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

सरकार की नीति में सहयोग:

सरकार भी निरंतर कोशिश कर रही है कि राष्ट्र की विभिन्न भाषाओं को बढ़ावा मिले। 'न्यू एजुकेशन पॉलिसी' के अनुसार क्षेत्रीय भाषा में ही कक्षा पांचवी तक के बच्चों को पाठ पढ़ाया जाए ताकि उन्हें भाषा की बारीकियां पता चले।

क्षेत्रीय या प्रांतीय भाषा पीढ़ियों की संस्कृति, सामाजिक विकास और साहित्य को प्रभावित करती हैं, इसीलिए इन्हें सबसे प्रगतिशील भाषा कहा जाता है। भाषा हमारी धरोहर है, पहचान है और इसीलिए उन्हें संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है। इसीलिए अपनी मातृ भाषा पर सदा गर्व करें और उसकी रक्षा करें।

Proudly designed with Oxygen, the world's best visual website design software
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram