प्रकृति हमें क्या कुछ नहीं सिखाती। एक नन्ही सी चिड़िया भी हमें जीवन की अनमोल बातें सिखाती है। तो आईये जानें क्या करती है यह नन्ही नभचर और जीवन के कौनसे गुर सिखाती है?

चहकने से जिसकी होती है हर दिन की शुरुवात,
कर लेते हैं हम भी थोड़ी जुगलबंदी उसके साथ।

नन्ही सी चिड़िया जब भी आती आंगन के द्वार,
ज़ोर शोर से भर देती सबके मन में उमंग व प्यार।

चुस्त, फुर्तीली पलक झपकते कर लेती कार्य संपन्न,
एक एक तिनका जोड़ कर लेती अपने सपनों का घर परिपूर्ण।

नीले - नीले आसमान में उड़ान लगाती बेफिक्र,
सिखा देती कैसे तोड़े जीवन के रहस्यमयी चक्र।

नन्ही नभचर अंजाने में कहती अनमोल वचन,
ध्यान पूर्व समझो, जीवन में आ जाए आश्वासन।

दिखाती कैसे अपने बच्चों का करो मार्गदर्शन,
फिर उड़ जाने दो उन्हें करने अपने सपने संपन्न।

चख़ लेने दो उनको भी जीवन के उतार चढ़ाव,
तभी आगे चलकर सफलता से पार करेंगे जीवन के पड़ाव।

हमारी कविताओं के संग्रह पर एक नजर जरूर डालें।

Proudly designed with Oxygen, the world's best visual website design software
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram