नव दुर्गा के अनेकों रूप की महिमा बहुत अद्भुत है, यह शक्तियाँ हमारा मार्गदर्शन करती हैं और सही दिशा दिखती हैं। हमारा विश्वास अगर अड़िग होगा तो कोई भी परिस्थिति हमें डिगा नहीं सकती। तो आईये जानें कैसे सर्व भूतः शक्ति करती हमारा मार्गदर्शन।
जीवन पथ कठिन परिस्थिति सरल बने जब विश्वास हो सहारा व्यापक मन आक्रोश भरा स्थिरता खोज समृद्धि देती उसे किनारा आतुर बुद्धी नियमित चिन्तन संतुलन इच्छुक तेरे चरणों में शांति का बसेरा नवीन कलम व्याकुल भविष्य वैराग्य तन तेरी आस एकमात्र शक्ति सहारा सुख शांति हेतु भ्रमण नापा जगत अंत पहुंचा तेरे दर तेरे कई नाम शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा कुष्मांडा तेरे कई रूप स्कंदमाता कात्यायनी कालरात्रि महागौरी सिद्धिदात्री कई नाम कई रूप शक्ति अपार करे नकारात्मकता का संहार अज्ञात डोर संचालित हर प्राणी तेरे जप से सुचारु दुनिया सारी
हमारी कविताओं का संग्रह यहाँ पर है।