About

नमस्कार ! हम हैं मीनल और सोनल

आपका स्वागत है हमारे हिंदी ब्लॉग पर!

लेखन हमें आविष्कार, मूल्यांकन और आशा को पुन: जगाने में मदद करता है।

हमारा मानना है कि लेखन किसी के दृष्टिकोण को बदल सकता है, किसी का दिन बना सकता है, और यहॉँ तक कि मुस्कान ला सकता है या ऑंखों में आँसू भर सकता है। इसलिए हम अपने विचारों और विश्वासों को अपने लेखन के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाना चाहते हैं।

सकारात्मकता, वेलनेस और पेरेंटिंग हमारे प्रिय विषय हैं लेकिन, हम शिक्षा और पर्यावरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर विचारों को कलमबद्ध करने में तत्पर रहते हैं । कम शब्दों में अधिक व्यक्त करना हमारा कलात्मक कौशल है जिसे दर्शकों द्वारा कई बार सराहा गया है। पारंपरिक कविता लेखन के अलावा हम हाइकू, सेडोका, कैवाटीना, टंका और हैबुन जैसे विभिन्न काव्य रूपों को लिखने में भी माहिर हैं ।

विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का प्रचार हो और सभी खुश रहें यही हमारी मनोकामना है।

- मीनल सोनल

धूप - छाँव

एक बीज को विशालकाय रूप लेने के लिए धूप की किरणों की आवश्यकता होती है। धूप की गर्माहट में तपकर ही उस नन्हे बीज को सभी प्रकार के छोटे बड़े संघर्षों से उभरने और उत्तीर्ण होने की ताकत प्राप्त होती है। वह बीज पहले अपनी जड़ों को ताकतवर बनाता है, और यह बहुत जरूरी है, आखिर नींव है उसकी, जो उसके विशाल रूप को स्थिरता से डटे रहने का विश्वास दिलाता है।

बीज की कोमल कोपलें विकसित होकर एक नए जीवन की ओर अग्रसर होने को तैयार हो जाती है। किन्तु, यह सफर आसान बनाती है आत्मविश्वास तथा धैर्य की छाँव।

हम, मीनल सोनल बहनों की ब्लॉगिंग जोड़ी सम्पूर्णता से विश्वास करती हैं कि मेहनत तथा कठिनाईयों की धूप हमें आगे बढ़ने की नई उमंग प्रदान करती हैं, तथा अपनों के विश्वास की छाँव हमें और भी निखार देती है। हमारा प्रयास है कि हमारे विचार पाठकों के दिल से जुड़ें और जटिल अभिव्यक्तियों को सरल बनाकर पाठकों के समक्ष प्रस्तुत कर सकें। हम अपने लेखन द्वारा पाठकों पर सकारात्मक प्रभाव जागृत करने की इच्छा रखते हैं।

linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram